{"_id":"68d9942390754270650c2b31","slug":"dmc-organized-a-cleanliness-drive-and-donated-labour-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142926-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीएमसी ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीएमसी ने स्वच्छता अभियान चलाकर किया श्रमदान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरमन सिटी में सफाई करते नगर परिषद की टीम। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत प्रत्येक दिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की सफाई की जा रही है। रविवार को स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान के अंतर्गत हरमन सिटी रेजिडेंट वेल्फेयर सोसाइटी में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान जनता के सहयोग के बिना चलाना और उसे पूरा करना मुश्किल है। सोसाइटी के बच्चे, बुजुर्ग, महिला सहित सभी नागरिकों ने श्रमदान करते हुए पूरे क्षेत्र को साफ किया। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी सोसाइटी के नागरिक इस अभियान को जारी रखेंगे। इस तरह के प्रयास सभी के लिए प्रेरक बनते हैं।
सोसाइटी के महासचिव रघुबीर आर्य ने कहा कि हरमन सिटी में नगर परिषद की टीम का भी एक सफाई अभियान चलाया जाए। सोसाइटी के प्रधान राकेश भारद्वाज ने कहा कि पूर्व में भी रेजिडेंट्स की ओर से सफाई अभियान चलाए जाते रहते हैं। सफाई अभियान में हैफेड के महाप्रबंधक एवं कार्यकारिणी सदस्य शमशेर सैनी, उप प्रधान रघुबीर सिंह गिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।