फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DMC not found, date of admission had to be extended

विद्यार्थियों को नहीं मिली डीएमसी, केयू प्रशासन ने फिर बढ़ानी पड़ी पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
DMC not found, date of admission had to be extended
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के दाखिला शेड्यूल में फिर से फेरबदल कर दिया है। अब इच्छुक विद्यार्थी चार अक्तूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला शेड्यूल में फेरबदल करने का कारण सभी विद्यार्थियों को डीएमसी उपलब्ध न होना बताया जा रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा पिछले सप्ताह ही बीए और बीएससी के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है, लेकिन अभी तक विद्यार्थियों को डीएमसी उपलब्ध नहीं हो सकी। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमए/एमएससी/एमकॉम आदि कोर्स में दाखिले के लिए अब आवेदक बिना किसी विलंब शुल्क के 4 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ पीजी डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्स में आवेदन 18 अक्तूबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के स्वीकार किए जाएंगे। एमए, एमएससी व एमकॉम सहित अन्य पीजी कोर्स में दाखिला संबंधी पहली मेरिट सूची अब 11 अक्तूबर को लगेगी तथा 13 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। दूसरी मेरिट सूची 18 तथा 21 अक्तूबर तक फीस जमा करानी होगी। तीसरी मेरिट लिस्ट 25 अक्तूबर व फीस 27 अक्तूबर तक जमा करानी होगी। दाखिला संबंधी अंतिम मेरिट सूची 8 नवंबर तथा फीस 10 नवंबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed