{"_id":"635843d270b6c8505e62c7ad","slug":"diwali-celebrated-by-lighting-a-lamp-in-the-name-of-martyrs-kurukshetra-kurukshetra-news-knl125481851","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के नाम पर दीप जलाकर मनाई दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के नाम पर दीप जलाकर मनाई दिवाली
विज्ञापन
शहीदी स्मारक पर शहीदों को नमन करते समिति के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम दीप जलाकर उनको नमन किया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि शहीदों के नाम दीया जलाने से शहीदों को सम्मान मिलता है। इसके अलावा देश प्रेम की भावना भी जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि सैनिक सरहदों पर तैनात होकर देश की सुरक्षा करते हैं। उनके भरोसे पर ही सारा देश रात में चैन की नींद सोता है। यह मौका है कि हम दीप जलाकर अपने उन सैनिकों एवं शहीदों को याद करें। समिति के सदस्य दलबीर मलिक ने कहा कि हम सभी को भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों के नाम भी एक दीया जरूर जलाना चाहिए। भारत के अनेक वीर सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करते करते शहीद हो गए।
दिवाली पर हम सभी अपने परिवारों में खुशियां मनाते हैं, मगर आज जो हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो उसका श्रेय उन अमर शहीदों को जाता है। हर भारतीय का यह फर्ज है कि एक दीया पहले अमर शहीदों के नाम अर्पित करें। यही उन वीर शहीद जवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर तरुण वधवा, अविनाश कौर, ऋषिपाल गोलन, कर्मवीर सैनी, पुनीत सेतिया, गुरविंद्र कौर, हरमीत कौर, अमरीश बंसल आदि मौजूद रहे।