फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   divote take holy bath on double amavasya

दोहरी अमावस्या पर स्नान कर कमाया पुण्य

Tue, 09 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
divote take holy bath on double amavasya
सोमवती एवं मोनी अमावस्या के अवसर पर सोमवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में स्नान किया। दोनों अमावस्या एक साथ होने से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया और दोनों ही सरोवर पर दोपहर बाद तक मेले जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान करवाए। एक दिन पहले ही रविवार को भी कुरुक्षेत्र व पिहोवा में विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचे तो सोमवार को भी धर्मनगरी में मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर में सोमवती अमावस्या पर गहरी श्रद्धा रखते हुए अल सुबह ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंचने लगे थे और दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सरोवरों व आसपास के क्षेत्र में भी जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्यटन पुलिस भी पूरा दिन प्रयास करती रही तो पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे लगाकर किया पुण्य
श्रद्धालुओं ने जहां मंदिरों में और पंडितों को दान किया वहीं अनेक लोगों ने ब्रह्मसरोवर व सन्निहित सरोवर पर खाने पीने के सामान के भंडारे लगाए। दिनभर भंडारे जारी रहे, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सरस्वती तीर्थ पर पर उमड़े श्रद्धालु
पिहोवा। पिहोवा के सरस्वती तीर्थ के सरोवर में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया और अपने पितरों के निमित हवन कराया। श्रद्धालुओं ने दान किया तो वहीं मंदिरों में भी दिन भर पूजा पाठ किया। कुरुक्षेत्र व पिहोवा में प्रदेश से ही नहंी बल्कि आधा दर्जन से भी अधिक प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान किया।



शास्त्रों के अनुसार इस दिन सरोवर के जल में स्नान कर सूर्य को गायत्री मंत्र जाप करते हुए अर्घ्य देना चाहिए। जो कि पारिवारिक शान्ति तथा सुख समृद्धि के लिये फायदेमंद साबित होता है। विवाहित स्त्री द्वारा इस दिन व्रत रखने से पति को दीर्घायु प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed