फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District's sub-junior, junior and senior women's hockey team selected

Kurukshetra News: जिला की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला हॉकी टीम का हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
District's sub-junior, junior and senior women's hockey team selected
शाहाबाद। मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में ट्रायल के दौरान अपना प्रदर्शन करती खिलाडी। विज्ञप्ति
शाहाबाद। एक से सात मार्च तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड एचएयू हिसार में होने वाली हरियाणा स्टेट हॉकी चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को जिले की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला हॉकी टीम का चयन हो गया है। यह चयन ट्रायल लेने के बाद शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। यह ट्रायल हॉकी कुरुक्षेत्र एसोसिएशन के प्रधान विकासदीप संधू की उपस्थिति और सचिव एवं हॉकी के सेवानिवृत चीफ कोच गुरविंद्र सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन

इस ट्रायल में सब जूनियर में 32 लड़कियों, जूनियर में 26 लड़कियों और सीनियर हॉकी में 24 लड़कियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिसके बाद हॉकी कोच गुरबाज सिंह शाहाबाद, सोहल लाल कुरुक्षेत्र और हॉकी महिला कोच निक्की शाहाबाद ने तीनों टीमों हेतु लड़कियों का चयन किया।
विज्ञापन

इन तीनों टीमों से 18-18 लड़कियों का चयन उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सचिव गुरविंद्र सिंह ने बताया कि अब यह खिलाड़ी 10वीं हरियाणा सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता तीन मार्च से सात मार्च तक और 17वीं जूनियर व 35वीं सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता एक से छह मार्च तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड एचएयू हिसार में अपना प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी 22 जिलों में ऐसे ही ट्रायल करके टीमों का गठन हुआ है और कुरुक्षेत्र टीम में अधिकतम लड़कियां शाहाबाद विधानसभा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed