फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Districts of South Haryana connected with Chandigarh, Kurukshetra

चंडीगढ़ से जुड़े दक्षिण हरियाणा के जिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Districts of South Haryana connected with Chandigarh, Kurukshetra
अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि गंगहेड़ी से नारनौल तक बने सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे 152 डी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे दक्षिण हरियाणा के जिले चंडीगढ़ से जुड़ गए है। इस्माईलाबाद-पिहोवा से लेकर नारनौल तक केंद्र सरकार की हरियाणा को करीब नौ हजार करोड़ रुपये की ये सौगात है। खेल राज्यमंत्री शनिवार को टिकरी स्थित कार्यालय में बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 30 व 31 जुलाई को इस हाईवे पर वाहनों का परिचालन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। एक अगस्त से इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। ट्रांस हरियाणा ग्रीन फील्ड योजना भारतमाला योजना के तहत इस हाईवे के बनने से दक्षिण हरियाणा की चंडीगढ़ से सफर की दूरी घट जाएगी। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल के लोगों को चंडीगढ़ जाने में अब आधा समय लगेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की दूरगामी सोच के चलते ऐसे नवनिर्मित हाईवे को सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक एक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि कोई भी दुर्घटना होने पर तुरंत जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा भी इस हाईवे पर उपलब्ध रहेगी और यात्रा के दौरान असुविधा होने पर 1033 नंबर पर फोन करके मदद ली जा सकेगी। ऐसा ही एक हाईवे भारतमाला परियोजना चरण एक के तहत शाहाबाद-मारकंडा से ठोल फीडर रूट की मंजूरी मिली हुई है। इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर ग्रीन फील्ड जलबेहड़ा से शाहाबाद खंड तक फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार ने 927.22 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री ने कहा कि गंगहेड़ी-नारनौल हाईवे के बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को उत्तरी हरियाणा से दक्षिणी हरियाणा के जिलों में जाने में आसानी होगी। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों से भी मुलाकात की और अधिकारियों को लोगों की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed