फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District police on high alert after grenade attack in Sirsa-Gurdaspur

Kurukshetra News: सिरसा-गुरदासपुर में ग्रेनेड हमले के बाद हाई अलर्ट पर जिला पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
District police on high alert after grenade attack in Sirsa-Gurdaspur
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता - फोटो : संस्थान
कुरुक्षेत्र। सिरसा और पंजाब के गुरदासपुर में बुधवार को पुलिस थाने के बाहर हैंड ग्रेनेड से हुए हमले और वीरवार को नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में छिपाए ग्रेनेड मिलने के बाद जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को थाने के बाहर और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही जिला पुलिस ने दो युवकों को पिहोवा रोड पर मुर्तजापुर गांव के पास से दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि ग्रेनेड सीमा पार पाकिस्तान से सप्लाई किया गया था और उनका मकसद जिले के किसी पुलिस थाने को निशाना बनाना था। सिरसा ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित कुख्यात गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर ली है जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि जिले में फिलहाल किसी भी प्रकार के कोई हमले का इनपुट नहीं है। फिर भी हम किसी भी संभावित खतरे को हल्के में नहीं ले रहे। जिले के सभी थानों के बाहर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) और बम डिस्पोजल स्क्वॉड को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जिलों से आने वाले वाहनों की कर रहे सघन जांच : जिले के सीमावर्ती इलाकों में खासकर यमुनानगर और कैथल की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। गुप्तचर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें।

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता- फोटो : संस्थान

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता- फोटो : संस्थान

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में अलर्ट के बाद मुस्तैद पुलिसकर्मी। प्रवक्ता- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed