{"_id":"685717efc9d0a8fed10095bc","slug":"district-police-issued-advisory-to-avoid-cyber-fraud-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137602-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। साइबर अपराधी अपराध करने के नए नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन के जागरूक होने से ही इन अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। यह बातें साइबर अपराध से बचने के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। आमजन को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने हेतु पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता हैं। आमजन को साइबर अपराध से बचने के लिए सचेत रहना होगा।
- इन बातों को ध्यान में रखकर साइबर ठगी से बचा जा सकता है
- फोन पर पहचान वाला हो या अनजान व्यक्ति के पैसे भेजने के मैसेज की पूरी जांच पड़ताल करे।
- किसी अपरिचित व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें।
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।
- किसी अपरिचित नंबर से आए किसी भी मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
- नेटवर्क को 5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
- साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया पर डीपी के रूप में प्रयोग करके धोखाधड़ी कर रहे हैं, सावधान रहें।
-. किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की वीडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव न करें।
- टेलीग्राम ऐप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभाने ऑफर के लालच में न आएं।
-. ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान रहे, दिए गये लिंक को न खोलें।
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय चैक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी।
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
इसके बावजूद यदि साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत भारत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापस आ सकता है।