{"_id":"6928b77399165ac2a804a283","slug":"district-level-geeta-mahotsav-to-be-held-till-december-1-sdm-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-146032-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 दिसंबर तक होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 दिसंबर तक होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव : एसडीएम
विज्ञापन
शाहाबाद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक श्री मार्कंडेश्वर मंदिर में आयोजित की जाएगी जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
एसडीएम चिनार चहल ने बताया कि 28 नवंबर को गीता विद्या मंदिर में दोपहर 12 बजे गीता पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना शिरकत करेंगे।
इस सेमिनार में गीता पर प्रख्यात विशेषज्ञ गीता से संबंधित जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को गीता पर स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, क्राफ्ट, स्कैच, श्लोक, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 29 नवंबर को ही गीता पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सायंकालीन सत्र में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, 30 को गीता यज्ञ का आयोजन होगा।