फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District Jail Superintendent sought clarification from two Assistant Superintendents

Kurukshetra News: जिला जेल अधीक्षक ने दो सहायक अधीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
District Jail Superintendent sought clarification from two Assistant Superintendents
कुरुक्षेत्र। जिला जेल से रविवार शाम फरार हुए शबर अली और रजत कुमार चार दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को सीआईए-दो की टीम ने बाबैन क्षेत्र में उनकी तलाश की। दोनों को पकड़ने के लिए सीआईए-दो साइबर सेल की मदद भी ले रही है। वहीं इस मामले में जिला जेल में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इन दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिला जेल अधीक्षक ने दो सहायक अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बता दें रविवार शाम को शबर अली, रजत कुमार और रोहित पाल जिला जेल से फरार हो गए थे। अगले दिन सीआईए-दो ने रोहित पाल को पकड़ कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। घटना के अगले दिन जेल डीआईजी जगजीत सिंह ने जेल का निरीक्षण किया था। वहीं मंगलवार को जेल डीजीपी मोहम्मद अकील ने जेल का दौरा करके जेल अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम व कमियों को करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सहायक अधीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण : शिवेंद्र पाल
जिला जेल उप-अधीक्षक शिवेंद्र पालने बताया कि इस पूरे मामले की जांच डीआईजी जगजीत सिंह कर रहे हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दो हवलदार जसबीर और सुल्तान को सस्पेंड किया गया है। वहीं जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने दो सहायक अधीक्षकों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed