{"_id":"6931e1f89136f867e00da3d0","slug":"distribution-of-essential-items-to-families-at-shri-ram-kushta-ashram-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146459-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री राम कुष्ठ आश्रम में परिवारों को बांटा जरूरत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री राम कुष्ठ आश्रम में परिवारों को बांटा जरूरत का सामान
Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संस्था सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के सदस्यों ने वीरवार को गांव डोडा खेड़ी स्थित श्री राम कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को उनकी जरूरत का सामान वितरित किया। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट लगातार समाज सेवा की गतिविधियों में भाग लेता रहता है।
इसी कड़ी में कुष्ठ आश्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान यहां रहने वाले सभी परिवारजनों के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं यश-वैभव लाए। ट्रस्ट के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने वहां रहने वाले सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए संस्था की को स्पॉन्सर डाबर इंडिया के सहयोग से सभी को बूस्टर गिफ्ट पैक वितरित किए, जिसमें डाबर बॉर्नविटा, टूथपेस्ट, टूथब्रश, शैंपू, नारियल तेल, शहद, खांसी से बचाव के लिए डाबर हनीटस आदि सामान दिया गया।