फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on the objectives and achievements of Mission Buniyaad program

Kurukshetra News: मिशन बुनियाद कार्यक्रम के उद्देश्यों व उपलब्धियों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the objectives and achievements of Mission Buniyaad program
बाबैन। बुनियाद कार्यक्रम के होनहार बच्चों को सम्मानित करते तहसीलदार नवम धानिया। संवाद
बाबैन। शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद कार्यक्रम सावित्री बाई स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार नवम धानिया, मिशन बुनियाद के राज्य नोडल अधिकारी नवीन मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रविंदर पाल सिंह व रामपाल सरोहा ने बताया कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम में खंड के सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी, उनके अभिभावक, विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य तथा विद्यालयों के अध्यापक शामिल हुए। शिक्षा सदन पंचकुला से मिशन बुनियाद के राज्य नोडल अधिकारी नवीन मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के उद्देश्यों तथा अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने कहा कि बच्चे यदि मेहनत करें तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है और मिशन बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन व सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस कार्यक्रम में बच्चों को मिशन बुनियाद में पंजीकरण तथा परीक्षा के बारे में वीडियो के माध्यम से विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार नवम धानिया ने बच्चों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी प्रिंसिपल रमेश कुमार ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सावित्री बाई स्कूल के चेयरमैन अक्षय सैनी, प्रिंसिपल रमेश कुमार, ओमप्रकाश, रविंद्र कुमार के अलावा अनेक अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed