{"_id":"688fd5056a0bfe50b209b677","slug":"discussion-on-progress-report-and-upcoming-programs-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139925-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा
Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में रविवार को 32वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट और 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी विभागों को मिलकर काम करने की प्रेरणा दी। घटते भूजल स्तर, मौसम परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए केवीके व अन्य विभागों को सामूहिक प्रयास करने होंगे। डॉ. मंडल ने केवीके फार्म पर प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बिजाई और फसल अवशेष प्रबंधन जैसे नवाचारों के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाने की अपील की।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार, डॉ. फतेह सिंह, डॉ. ललिता, डॉ. सरिता रानी और डॉ. कविता ने अपनी-अपनी गतिविधियोंकी जानकारी दी। बैठक में अटारी जोन-2 के निदेशक डॉ. जेपी मिश्रा और वैज्ञानिक डॉ. एचएन मीणा ने वर्चुअली जुड़कर अपने विचार साझा किए। कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद और जिला बागवानी अधिकारी डॉ. शिवेंदु सोलंकी ने भी बैठक में भाग लिया। संवाद