फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on organization in workers conference

Kurukshetra News: कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन पर की चर्चा

Tue, 05 Aug 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 05 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on organization in workers conference
बाबैन। एसवाईएफ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते नायब पटाकमाजरा व अन्य। विज्ञप्
लाडवा। सैनी यूथ फेडरेशन की ओर से आयोजित हल्का स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को हुआ। सम्मेलन में काफी संख्या में फेडरेशन के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसवाईएफ पंजाब के प्रभारी नायब पटाकमाजरा ने कहा कि सैनी यूथ फेडरेशन एक गैर राजनीतिक संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार व सामाजिक कार्यों की दिशा में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन तभी मजबूत होगा जब युवा पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ समाज सेवा को अपनाएंगे। उन्होंने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और समाज में शिक्षा, रोजगार और संस्कारों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने अनेक युवा कार्यकर्ताओं को एसवाईएफ के विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे। एसवाईएफ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, खेलकूद, रोजगार, कॅरिअर काउंसलिंग और अन्य प्रभावशाली क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसवाईएफ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को एसवाईएफ से जोड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed