फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion on challenges related to child trafficking

Kurukshetra News: बच्चों की ट्रैफिकिंग से जुड़ी चुनौतियों पर की चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Discussion on challenges related to child trafficking
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर एमडीडी ऑफ इंडिया की पहल पर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े सभी प्रमुख विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकने के लिए समन्वित कार्रवाई का आह्वान किया।
विज्ञापन


एमडीडी ऑफ इंडिया की जिला संयोजक रितु रानी ने बताया कि यह संस्था देश के सबसे बड़े बाल अधिकार नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की भागीदार है और जिले में सक्रिय रूप से बच्चों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल श्रम, बाल विवाह और यौन शोषण से जुड़े मामलों में न्याय और पुनर्वास सुनिश्चित करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में अधिकारियों ने माना कि बच्चों की तस्करी से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों की जानकारी, जागरूकता बढ़ाना और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत है।
विज्ञापन


एमडीडी ऑफ इंडिया के सह संयोजक रामलाल सिरसल ने बताया कि पिछले साल 2416 बच्चों को ट्रैफिकिंग, बाल श्रम और बाल विवाह से बचाया गया। ट्रैफिकिंग केवल यौन शोषण या मजदूरी तक सीमित नहीं है, कई लड़कियों को जबरन विवाह के लिए भी तस्करी का शिकार बनाया जाता है। संस्था के कार्यकारी अधिकारी सुरिंदर सिंह मान ने कहा कि जब तक दोषियों को सख्त और शीघ्र सजा नहीं मिलेगी, तब तक इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक मोती लाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी इंदु शर्मा, बाल कल्याण समिति के सदस्य हरी सिंह और जगमोहन, रेलवे सुरक्षा बल के एसएचओ बलवीर सिंह तोमर, सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, मानव तस्करी निरोधक इकाई से एएसआई संजीव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed