फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Disaster rain on vegetables, potato crops, Kurukshetra

सब्जियों, आलू की फसल पर आफत की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Disaster rain on vegetables, potato crops, Kurukshetra
पानी में डूबी सरसों की फसल दिखाते किसान। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश ने अब किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं, आलू और मटर सहित अन्य सब्जियों की फसल के लिए आफत बनकर बरसी है। बारिश से आलू और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शाहाबाद क्षेत्र के किसान आलू की सौ फीसदी और गेहूं की 80 फीसदी फसल खराब होना बता रहे हैं।
वहीं शनिवार से रविवार सुबह आठ बजे तक जिलेभर में 30.33 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश लाडवा में 52 एमएम दर्ज की गई। इसके साथ ही थानेसर में 38 एमएम, पिहोवा में 14 एमएम, शाहाबाद में 22 एमएम, इस्माईलाबाद में 32 और बाबैन में 24 एमएम बारिश हुई। वहीं रविवार सुबह से देर शाम तक भी बारिश जारी रही।
विज्ञापन

भाकियू नेता जसबीर सिंह मामू माजरा ने सरकार से 72 घंटे में स्पेशल गिरदावरी कराने और खराब हुई आलू की फसल पर प्रति एकड़ 55 हजार और गेहूं की फसल पर प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की हैै। उनका कहना है कि शाहाबाद आलू की पैदावार के लिए प्रसिद्ध है। क्षेत्र में करीब 10 से 15 हजार एकड़ में आलू की पैदावार होती है, जो इस बारिश में तबाह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गुरपाल सिंह ने बताया कि बारिश से आलू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान धर्मपाल कालरा ने बताया कि 50 से 60 एकड़ में आलू की फसल लगाई है, बारिश से 80 फीसदी नुकसान हुआ है। बीड़ सुजरा वासी किसान सुरेश व राजकुमार ने बताया कि बारिश से फूलों की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है।
उधर, बारिश के बाद शहर में जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। शहर की सड़कों व कॉलोनियों में पानी भर गया है। न्यू कॉलोनी, पटेल नगर, राजेंद्र नगर कुटिया वाला मार्ग, सेक्टर-17, एलआईसी बिल्डिंग के पास, सेक्टर-13, टेलीफोन एक्सचेंज के पास, नए बस अड्डे के बाहर, पुराना बाईपास, थीम पार्क व पैनोरमा विज्ञान केंद्र में बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव के चलते लोग परेशान रहे।
आलू, मटर व टमाटर की सब्जी प्रभावित : डॉ. सिंह
सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि ठंड व बारिश से आलू, मटर, पालक व टमाटर की फसल काफी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी जमा होने से आलू व टमाटर गलने लगे हैं। इस मौसम में टमाटर की फसल को बचा पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में जड़ वाली फसल का फायदा होगा बशर्ते पानी न जमा हो। इनमें गाजर, मूली, शलगम व धनिया शामिल हैं।

गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना: डॉ. प्रदीप
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मील ने बताया कि अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है। लगातार बारिश होने से गेहूं व सब्जियों की फसल को नुकसान होने की संभावना है। गेहूं की फसल में पानी भरा रहने व प्रकाश संश्लेषण की क्रिया न हो पाने की वजह से पौधा पीला पड़ने लगा है।

आलू की फसल में भरा बारिश का पानी।  संवाद

आलू की फसल में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में भरा बारिश का पानी।  संवाद

पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed