फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Directorate of Distance Education released the admission schedule

Kurukshetra News: दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ने जारी किया दाखिला का शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Distance Education released the admission schedule
कुरुक्षेत्र। केयू दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दाखिला लेने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के सभी 38 ऑफलाइन प्रोग्रामों और 15 ऑनलाइन प्रोग्रामों में दाखिला लेने के लिए आवेदक एक जुलाई से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन




दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि निदेशालय में चल रहे ऑफलाइन 38 प्रोग्रामों और 15 ऑनलाइन प्रोग्रामों की दाखिला प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। निदेशालय के ट्रेडिशनल प्रोग्राम्स में बीए, बीकॉम, एमए हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, राजनीति शास्त्र, दर्शन, लोक प्रशासन, इतिहास, अर्थशास्त्र, एमएससी गणित, एमएससी भूगोल और एम कॉम शामिल हैं। प्रोफेशनल कोर्सों में बीसीए, एडवांस्ड डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर और एमसीए के लिए इच्छुक छात्र प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। वहीं वाणिज्य और प्रबंधन प्रोग्रामों में पीजी डिप्लोमा एक्सपोर्ट मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा बिजनेस एनालिटिक्स और एमबीए में भी विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के प्रोग्रामों में डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बी लिब, एम लिब, मीडिया, लॉ, पर्यावरण, शिक्षा के प्रोग्रामों में पीजीडीजेएमसी, एमए जनसंचार, पीजी डिप्लोमा साइबर लॉ एंड आईपीआर, पीजीडीईई, एमए पर्यावरण शिक्षा, बीएड और एमए शिक्षा में दाखिला ले सकते हैं। वेल्यू एडिड प्रोग्रामों में सर्टिफिकेट कोर्स उर्दू, डिप्लोमा इन गीता, पीजी डिप्लोमा ट्रांसलेशन हिन्दी व अंग्रेजी, पीजी डिप्लोमा ह्यूमन राइट्स की दाखिला प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय के सभी ऑनलाइन प्रोग्राम रेगुलर शिक्षा के समान सेमेस्टर सिस्टम पर आधारित है। सभी ऑनलाइन प्रोग्रामों का पाठ्यक्रम रेगुलर पाठ्यक्रम के समान बनाया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सतत और व्यापक मूल्यांकन का आधार 70 अंक थ्योरी और 30 अंक का आंतरिक आंकलन है, जिससे छात्र परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं। निदेशालय के ऑनलाइन प्रोग्रामों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी घर बैठे लाइव लेक्चर और ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय ऑनलाइन माध्यम द्वारा छात्रों को उच्च गुणवत्ता और सुलभ शिक्षा प्रदान कर रहा है। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय में ऑनलाइन प्रोग्रामों में दाखिला लेने के लिए केयूके ऑनलाइन डाट इन और ऑफलाइन प्रोग्रामों में दाखिला लेने के लिए डीडीई केयूके डॉट एसी डॉट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed