फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Director General of Sports Sanjeev Verma inspected Dronacharya Stadium and Brahmasarovar

Kurukshetra News: खेल महानिदेशक संजीव वर्मा ने द्रोणाचार्य स्टेडियम व ब्रह्मसरोवर का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Director General of Sports Sanjeev Verma inspected Dronacharya Stadium and Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय खेल दिवस के लिए राज्य स्तरीय साइक्लोथॉन का आयोजन 31 को सुबह सात बजे ब्रह्मसरोवर दक्षिण द्वार पर किया जा रहा है। इस साइक्लोथॉन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

खेल महानिदेशक एवं आयुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में साइक्लोथॉन की तैयारियों के लिए अधिकारियों की एक बैठक ली और इससे पहले द्रोणाचार्य स्टेडियम और ब्रह्मसरोवर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त संजीव वर्मा ने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुरुक्षेत्र में 31 अगस्त को राज्य स्तरीय साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल विभाग, शिक्षा विभाग, आयुष विश्वविद्यालय, एनआईटी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, सूचना जनसंपर्क विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों का अहम योगदान रहेगा। इस साइक्लोथॉन में आम नागरिक व खिलाड़ी साइकिल लेकर पहुंचेंगे और सैकडों खिलाड़ी और युवा दौड़कर व पैदल चलकर इस साइक्लोथॉन को यादगार बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। यह साइक्लोथॉन ब्रह्मसरोवर से चलकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed