फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Direct train from Chandigarh to Hisar started, passengers were delighted when it reached the holy city

Kurukshetra News: चंडीगढ़ से हिसार की सीधी ट्रेन शुरू, धर्मनगरी पहुंची तो खिल उठे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Direct train from Chandigarh to Hisar started, passengers were delighted when it reached the holy city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लंबे समय से चंडीगढ से हिसार की सीधी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे रेल यात्रियों का इंतजार शनिवार को उस समय खत्म हो गया जब सोमनाथ एक्सप्रेस मेमू ट्रेन धर्मनगरी के स्टेशन पर पहुंची। आठ बजकर 10 मिनट पर पहुंची तो यहां 25 मिनट के बाद कैथल की ओर रवाना हुई। ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। धर्मनगरी से करीब 40 यात्री सवार हुए। भविष्य में यह ट्रेन नियमित किए जाने की योजना है।
इस ट्रेन के संचालन को लेकर रेल मंत्रालय की ओर से करीब एक सप्ताह पहले ही इसे मंजूरी दी गई थी। वहीं, इस ट्रेन की करीब डेढ़ महीने पहले ही समय सारिणी भी जारी की गई थी। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अब कुरुक्षेत्र, कैथल ही नहीं, बल्कि फतेहाबाद व हिसार के रेल यात्री ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ जा सकेंगे। यह ट्रेन अंब अंदौरा से अंबाला तक चलने वाली 64563-64 मेमू ट्रेन है, जिसका विस्तार किया गया है। यह ट्रेन रात के समय हिसार के लिए और सुबह के समय चंडीगढ़ की तरफ जाएगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन के संचालन की मांग पर करीब दो महीने पहले कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने रेलवे से इसके संचालन की मांग की थी। इसके बाद ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदौरा मेमू ट्रेन के संचालन के लिए अंबाला के डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था। बोर्ड ने इसे अनुमति देने के बाद रेल मंत्रालय में भेज दिया। इसके बाद मंत्रालय ने भी इसे मंजूरी दे दी थी। यह ट्रेन अंब अंदौरा से हिसार के रायपुर हरियाणा जंक्शन तक चलाई गई। इस ट्रेन के संचालन के बाद कैथल और कुरुक्षेत्र ट्रेन के माध्यम से हिसार से जुड़ जाएगा। समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र, कैथल होते हुए नरवाना से जाखल के रास्ते हिसार जाएगी। इससे कैथल और आसपास के गांव के लोगों को चंडीगढ़ व हिसार जाने के लिए ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। वह बस से कम किराये में हिसार व चंडीगढ़ आ-जा सकेंगे। उधर स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि रेलवे की ओर से उक्त ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। शुरूआत के दिनों में इसे ट्रायल बेस पर चलाया गया है। इसके बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed