{"_id":"3a076266b1b4de8292fd572a5967105d","slug":"dipanshu-first-in-satranj","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ातरंज में दिपांशु ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ातरंज में दिपांशु ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 10 May 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार से हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की दो दिवसीय सातवीं जिलास्तरीय शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। पहले दिन अंडर-11, 19 आयु वर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए। इनमें नेशनल खिलाड़ियों नेे शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप का शुभारंभ समाजसेवी इंद्रजीत शर्मा सराय सुखी और अश्वनी जैन सीए ने बतौर मुख्य अतिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शतरंज खेलना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने गोवा, गुजरात और तमिलनाडु की तरह शतरंज को स्कूल और कॉलेज स्तर पर विषय के रूप में शामिल करने पर बल दिया। शतरंज में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले की टीम का हिस्सा विजेता प्रतिभागी ही होगा। शनिवार को हुए मुकाबलों के अंडर-11 आयु वर्ग में हिसार के नेशनल खिलाड़ी दिपांशु गर्ग ने पानीपत की नेहा शर्मा, अग्रसेन स्कूल के किंशुक बंसल ने डीएवी स्कूल के अभय, अनिरुद्ध ने दिल्ली पब्लिक स्कूल के मनमीत, अंशिका ने नवाब, विस्डम वर्ल्ड स्कूल के धनंजय ने प्रभजोत, करनाल के विशु ने पुनीत, डीएवी के समीर ने दिव्यांश, अंबाला के गुरप्रीत ने सोमय, पानीपत के विनय ने केशव को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
वहीं, अंडर-19 आयुवर्ग में नेशनल खिलाड़ी हिसार के पुनीत इंदौरा ने दिक्षा, आरपीडीएवी स्कूल शाहाबाद के आदिल ने प्रताप, मानसी ने अभिषेक, पानीपत के अमित ने नवीन, प्रियंका ने दीपक, नेशनल खिलाड़ी कुलदीप ने विकास, करनाल के योगेश ने कुनाल को हराया।
ओपन वर्ग में नेशनल खिलाड़ी चंडीगढ़ के राजीव सिह ने अशभना, अंबाला के अमित सिंह ने नरेंद्र, जींद के नवीन देशवाल ने अनु लाठवाल, केयूके के अरविंद ने नवीन, रविंद्र ने डॉ. अभिषेक कपिल, गुरदीप ने सुलतान को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन दीपक चोपड़ा, प्रिंसिपल वनिता वाला, उप-प्राचार्य बलजीत चावला, हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के जिलाध्यक्ष रामनिवास बंसल, सह-सचिव रामफल शर्मा, पानीपत के सुनील वत्स, एडवोकेट राजेश बग्गा, तजिंद्र आर्य, मनोज कुमार मौजूद थे।