फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dipanshi of Panipat first in essay writing

निबंध लेखन में पानीपत की दीपांशी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dipanshi of Panipat first in essay writing
दयानंद महिला महाविद्यालय मतदाता साक्षरता क्लब की संयोजिका डॉ. हिमानी व राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष सरोज बाला के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘चुनाव प्रक्रिया में सोशल मीडिया की भूमिका एवं महत्व रहा।’
विज्ञापन

इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों की 21 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत से एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा दीपांशी, द्वितीय स्थान तनू बीए प्रथम वर्ष, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र, तृतीय स्थान प्रियंका कुमारी बीए द्वितीय वर्ष यदुवंशी डिग्री कॉलेज, महेंद्रगढ़ व सांत्वना पुरस्कार महक बीए प्रथम वर्ष, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. हिमानी, सरोज बाला व डॉ. अल्का ने निभाई।
विज्ञापन

प्राचार्या जी ने छात्राओं की इस प्रतिभा की प्रशंसा की व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने छात्राओं की इस प्रतिभा की प्रशंसा की व आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सोशल मीडिया की भूमिका बढ़ती जा रही है। ऐसे में इस विषय पर प्रतियोगिता में छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed