फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Digital transactions stopped due to internet shutdown

Kurukshetra News: इंटरनेट बंद होने से रुका डिजिटल लेनदेन

Sun, 18 Feb 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Digital transactions stopped due to internet shutdown
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवाएं पिछले सात दिनों से बंद है, जिसके चलते जहां डिजिटल लेन देन रुक गया है। वहीं पेट्रोल पंप पर लगी ऑनलाइन मशीनें भी बंद है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन मशीनों के न चलने के नोटिस भी लगाए गए हैं, ताकि लोग नकदी भुगतान कर सके।


पिछले सप्ताह किसानों के दिल्ली कूच के चलते जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया गया था, जो कि किसान आंदोलन के चलते अब तक नहीं चल पाई। इंटरनेट बंद होने के चलते मोबाइलों से होने वाला लेनदेन जहां प्रभावित है तो वहीं दुकानों और पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने पहुंच रहे लोग ऑनलाइन लेनदेन न कर पाने के चलते परेशान है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर अब ऑनलाइन लेनदेन नहीं हो पा रहा है, बल्कि अब लेनदेन नगदी ही करना पड़ रहा है। डिजिटल भुगतान न होने के कारण अब भारी परेशानियां हो रही हैं। कई बार एटीएम भी ठीक से नहीं चलता तो पैसे निकालने में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक तरुण गोयल का कहना है कि इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पेट्रोल पंप पर वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट सेवा दी जा रही हैं, जिसके माध्यम से ग्राहक अपना भुगतान डिजिटल तौर पर कर सकते हैं। किसान आंदोलन का पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर किसी भी तरह का असर अभी नहीं पड़ा है।


विकास कुमार का कहना है कि इंटरनेट सेवाएं पिछले कई दिनों से बंद होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, न तो ऑनलाइन लेनदेन हो पा रहा है। जबकि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डलवाने पर डिजिटल भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा एटीएम में भी कई बार नकदी नहीं निकल पाती, जिससे भारी परेशानी हो रही हैं।



यौवन सिंह ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से दुकानों पर सामान के लिए किया जाने वाला लेनदेन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। दुकानों पर सामान लेने के लिए अब नकदी ही खरीदारी करनी पड़ रही हैं। पेट्रोल पंप पर भी ऑनलाइन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी अब ऑनलाइन काम नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed