फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Different committee created at the behest of Sonia: Chandumajra

सोनिया के इशारे पर बनाई अलग कमेटी : चंदूमाजरा

Sun, 20 Jul 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Different committee created at the behest of Sonia: Chandumajra
सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि हुड्डा सरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर सिख संगत को दोफाड़ करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बिल गैर संवैधानिक है। यह सोनिया गांधी के इशारे पर ही हुड्डा सरकार ने पास किया है, जिसका कोई औचित्य नहीं है।

गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पत्रकारवार्ता में चंदूमाजरा ने कांग्रेस पार्टी और हुड्डा सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए। उनके साथ एसजीपीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, मेंबर हरभजन सिंह मसाना, सतविंदर सिंह तोड़ा, शिअद नेता सरणजीत सिंह सौथा, तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो सहित अन्य उपस्थित थे।

सांसद चंदूमाजरा ने कहा कि पहले कुछ सिखों ने श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मनामे की नाफरमानी की और अब हुड्डा सरकार ने बिल पास कर संविधान और भारत सरकार की नाफरमानी कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने भी इस बिल को गलत ठहरा दिया है लेकिन हुड्डा सरकार ने इसे नकार पड़ोसी राज्यों में तनाव की स्थिति पैदा की है।

सरकार ने सिख कौम की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक प्रशभन के जवाब में उन्होंने कहा कि लोग इस बिल के साथ नहीं, बल्कि खिलाफ हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण अंबाला में निकाला गया शांति मार्च में न के बराबर संगत का शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो भाई नाराज हैं वे बैठकर अपना गिला-शिकवा दूर कर सकते हैं। सिख संगत को एकता का पाठ पढ़ाते हुए चंदूमाजरा ने कहा कि खालसा एक ही पिता की संतान है।

श्री गुरु गोबिंद सिंह की संतान को कोई भी बांट नहीं सकता। सांसद चंदूमाजरा ने कहा कि हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सिख पंथ को ललकारा है।

शरण में आना ही होगा
चंदूमाजरा ने कहा कि जो भी सिख श्री अकाल तख्त साहिब से दूर गया है, आखिर में उसे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि सिख को श्री अकाल तख्त साहिब की शरण में आना ही पडे़गा।

22 और 27 को अमृतसर में बैठक

सांसद चंदूमाजरा ने बताया कि 22 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल हरियाणा और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चयनित मेंबर साहिबान की मीटिंग अमृतसर में होगी। इसके अलावा 27 जुलाई को ही एक अन्य बैठक भी होगी।


संसद में उठाया जाएगा मुद्दा
चंदूमाजरा ने कहा इस मुद्दे को संसद में भी उठाया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा पारित किए गैर संविधानिक बिल को संसद में प्रमुखता से उठाकर इसके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed