Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diamond Jubilee Exhibition serves as a vivid reflection of Haryana s 60-year development journey.

Kurukshetra News: हीरक जयंती प्रदर्शनी बनी हरियाणा की 60 वर्षों की विकास यात्रा का जीवंत दर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Diamond Jubilee Exhibition serves as a vivid reflection of Haryana s 60-year development journey.
कुरुक्षेत्र। हीरक जयंती पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करते युवा। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा की हीरक जयंती पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी प्रदेश के 60 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य के विजन को एक साथ दर्शा रही है। यह प्रदर्शनी केवल चित्रों का संग्रह नहीं बल्कि प्रदेश के स्वाभिमान और प्रगति का जीवंत दस्तावेज है। इसे देखने के लिए दूसरे दिन सोमवार को हजारों लोग पहुंचे।
इनमें युवा, महिलाएं व किसान भी शामिल रहे। प्रदर्शनी 4 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को सात प्रमुख खंडों में विभाजित किया गया है, ताकि हर वर्ग को हरियाणा की समग्र प्रगति की जानकारी मिल सके। पहले खंड में प्रदेश के गठन, इतिहास और छह दशकों का परिवर्तन को शामिल किया गया है। इस खंड में एक नवंबर 1966 को हरियाणा के गठन से लेकर अब तक के 60 वर्षों के ऐतिहासिक पड़ावों, आंदोलनों और परिवर्तन को दुर्लभ तस्वीरों और तथ्यों के साथ दर्शाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरे खंड में हरियाणा बनने के बाद से लेकर अब तक प्रदेश का नेतृत्व करने वाले सभी राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल, उनके महत्वपूर्ण निर्णयों और योगदान को क्रमबद्ध रूप से प्रदर्शित किया गया है। 60 वर्षों की प्रगति में कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सडक़, बिजली, पानी जैसे सभी क्षेत्रों में हरियाणा ने जो छलांग लगाई है, उसे आंकड़ों और तुलनात्मक चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई पहल, नई पहचान, नए कीर्तिमान का अलग से जोन तैयार किया गया है। इस विशेष जोन में उन योजनाओं और उपलब्धियों को शामिल किया गया है, जिनमें हरियाणा देश में पहले स्थान पर रहा है। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रदेश ने जनकल्याण के चार स्तंभ माने हैं, जिन्हें प्रदर्शनी में शामिल किया है। इसमें किसान, महिला, युवा, बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed