{"_id":"614a37728ebc3e688c266c8a","slug":"dial-112-vehicle-team-arrived-to-take-action-kurukshetra-news-knl839410176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई करने पहुंचे डायल-112 वाहन टीम पर हमला, सिपाही के सिर पर मारा डंडा और तोड़ा कार का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई करने पहुंचे डायल-112 वाहन टीम पर हमला, सिपाही के सिर पर मारा डंडा और तोड़ा कार का शीशा
विज्ञापन
गांधी नगर में सोमवार देर रात महिला से हाथापाई करने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस के डायल-112 वाहन पर 10-12 युवकों ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की और चाबी निकाल ली। इतना ही नहीं इस दौरान एक सिपाही के सिर पर डंडे से वार भी किया। पुलिस ने गाड़ी के चालक शीशपाल की शिकायत पर 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सिपाही शीशपाल ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह डायल-112 पर चालक है। सोमवार रात वह अपने साथी रामेश्वर और बलबीर के साथ ड्यूटी पर तैनात था। रात 10:42 पर उनके पास फोन पर गांधी नगर की गली नंबर-5 वासी पिंकी देवी का मैसेज आया कि दो युवकों ने उसके साथ हाथापाई की है। सूचना मिलते ही वह डायल-112 गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्हें पिंकी देवी थोड़ी दूर गली में मिली। पिंकी ने उन्हें बताया कि उसके पड़ोसी रवि व अन्य युवकों ने उसके साथ हाथापाई की है। उसी समय रवि भी सरकारी गाड़ी के पास आ गया। जब वह उससे बात कर रहे थे तो एकदम से 10-12 युवक अपने हाथों में डंडे, बिंडे, ईंट व रोडे़ लेकर आ गए। युवकों ने आते ही पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
एक युवक ने उसके सिर में डंडा मारा और दूसरे युवक ने उसके हाथ में चोट मारी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। दूसरे युवक ने गाड़ी में लगा पीएफटी (पोर्टेबल फील्ड टैबलेट) भी तोड़ दिया। आरोपी डंडे-बिंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से निकले। आरोपियों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। उन्होंने मामले की सूचना कृष्णा गेट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मरहम पट्टी गई। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही है आरोपियों की पहचान : मलकीत सिंह
मामले को लेकर कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।