{"_id":"6480f26e87e8505eb50852fd","slug":"dharna-ends-on-all-link-roads-symbolic-dharna-will-continue-only-in-shahabad-kurukshetra-news-c-18-1-143585-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सभी लिंक रोड पर धरने समाप्त, केवल शाहाबाद में चलेगा सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सभी लिंक रोड पर धरने समाप्त, केवल शाहाबाद में चलेगा सांकेतिक धरना
विज्ञापन
शाहाबाद। संयुक्त किसान मोर्चे के सदस्य किसान रेस्ट हाउस में पहुंचे और बैठक की। इस बैठक में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों से करीब 34 जत्थेबंदियों ने भाग लिया। करीब डेढ़ घंटा चली बैठक के बाद गुरनाम सिंह चढूनी के बेटे अर्शदीप सिंह चढूनी ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे ने यह फैसला लिया है कि आज से ही प्रदेश भर में जगह-जगह लिंक रोड पर चल रहे किसानों के धरने समाप्त किए जाएंगे और शाहाबाद में लाडवा रोड के साथ सांकेतिक धरना शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया है कि 12 जून को पिपली की अनाज मंडी में एमएसपी लाओ देश बचाओ के नाम से किसान महारैली का आयोजन होगा। इस महारैली में देशभर से किसान और किसान नेता भाग लेंगे, जबकि 50 किलोमीटर के दायरे के किसान ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर रैली में पहुंचगे। बैठक के बाद उपस्थित सदस्यों ने चेतावनी सरूप कहा कि यदि हरियाणा सरकार ने बंदी किसानों की रिहाई 12 जून से पहले नहीं की, तो महारैली में किसानों की रिहाई के लिए भी कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।
बाक्स
घायल किसानों को मिली छुट्टी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
लाठीचार्ज में घायल हुए किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें कई किसानों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी, मगर 10-12 किसानों को ज्यादा चोटें लगने पर भर्ती किया गया था। उनको बुधवार को छुट्टी दे दी गई।