फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmnagri shell be light from 263 million Rs

263 करोड़ से रोशनी में नहाएगी धर्मनगरी

Fri, 28 Aug 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 28 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dharmnagri shell be light from 263 million Rs
सांसद राजकुमार सैनी वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तहत आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद राजकुमार सैनी ने कमेटी के चेयरमैन के नाते शहरी क्षेत्र के लिए आईपीडीएस के 131 करोड़ रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के लिए डीडीयूजीजेवाई की 132 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर हस्ताक्षर किए।

इन परियोजनाओं पर सदस्य होने के नाते थानेसर से विधायक सुभाष सुधा और पिहोवा से विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने भी हस्ताक्षर किए।

बैठक में सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी बिजली  व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जो भी एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे, उनको पूरा सोच-समझ और जांच-पड़ताल के बाद ही तैयार करें। यदि किसी एस्टीमेट को तैयार करने में अधिकारी की मंशा गलत मिली, तो उससे जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को लोगों की लंबित समस्याओं के निराकरण में ढीलापन बरतने पर भी फटकार लगाई।

सांसद ने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा तैयार की गई इंटिग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद दो साल के अंदर इन योजनाओं को बिजली विभाग के अधिकारी पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिए कि बिजली विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को शिकायतों का समाधान करने के लिए लिखित आदेश भी जारी  करें। मौखिक आदेशों से कार्य पूरा नहीं होता। बैठक में यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने दोनों योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

डीसी सीजी रजिनिकांतन ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से करें। इस मौके पर जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य महेंद्र सिंह, नायब सिंह ओर बिजली विभाग के एसडीएओ, एक्सईएन और अधिकारी मौजूद रहे।

दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना पर खर्च हाेंगे 132 करोड़
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार  लाने, 33 केवी के नये स्टेशन, 11 केवी के फीडर्स की क्षमता को बढ़ाने, नये ट्रांसफार्मर लगाने, नये एलटी एबी केबल आदि व्यवस्थाओं में सुधार लाने  के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत कार्य किया जाएगा। 

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 132 करोड़ 10 लाख 90 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें थानेसर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में 36  करोड़ 60 लाख 9 हजार, लाडवा ब्लाक में 16 करोड़ 81 लाख 64 हजार, शाहाबाद  ब्लाक में 22 करोड़ 63 लाख 90 हजार, पिहोवा ब्लाक में 52 करोड़ 64 लाख 30  हजार और बाबैन ब्लाक में 3 करोड़ 40 लाख 97 हजार की राशि खर्च की जाएगी।


आईपीडीएस स्कीम के तहत ये होगा खर्च
बिजली विभाग ने शहरों में आईपीडीएस स्कीम के तहत  बिजली की उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इस प्रस्ताव के अनुसार थानेसर में 62 करोड़ 22 लाख 90 हजार रुपये,  पिहोवा में 19 करोड़ 51 लाख 92 हजार, शाहाबाद में 25 करोड़ 37 लाख 92 हजार और लाडवा में 5 करोड़ 97 लाख 36 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed