फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari will get bypass, NHAI has prepared three options

Kurukshetra News: धर्मनगरी को मिलेगा बाईपास , एनएचएआई ने तैयार किए तीन विकल्प

Sun, 22 Feb 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 22 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari will get bypass, NHAI has prepared three options
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को जल्द बाईपास मिलने की उम्मीद जगी है। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने पर जाम व बढ़ते हादसों की समस्या से निजात मिल पाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) की तरफ से बाईपास प्रोजेक्ट को लेकर तीन विकल्प तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

इन तीन विकल्पों में पहला विकल्प दक्षिण दिशा में बाईपास बनाने का है। यह बाईपास लगभग 36.9 किलोमीटर का होगा, दूसरा विकल्प उत्तर दिशा की तरफ बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 37.1 किलोमीटर की होगी और तीसरा विकल्प भी दक्षिण दिशा की ओर होगा।
विज्ञापन

इस विकल्प के तहत कुरुक्षेत्र बाईपास शहर के नजदीक से गुजरेगा और इसकी लंबाई 35.2 किलोमीटर की होगी। इन तीन विकल्पों को सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां एक विकल्प पर मोहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही लोगों को बाईपास के रूप में एक सौगात देंगे। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए शनिवार को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से प्रथम चरण में बनने वाले कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजेक्ट को लेकर पब्लिक कंस्लटेशन मीटिंग का आयोजन किया गया।

परियोजना को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके सिन्हा की ओर से पॉवर प्रेजेंटेशन के जरिए सबके समक्ष रखा गया। प्रोजेक्ट के तहत तीनों विकल्पों को लेकर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और सरपंचों तथा आम नागरिकों ने अपनी राय भी रखी और इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ सुझाव भी दिए गए। एनएचएआई की तरफ से निजी एजेंसी द्वारा ट्रैफिक को लेकर सर्वे किया गया। यह सर्वे पिहोवा के पास, गांव मथाना के पास और यमुनानगर के पास गांव दामला में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed