फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari will be lyrical, main programs of the festival will start today

Kurukshetra News: गीतामय होगी धर्मनगरी, महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज आज

Sun, 17 Dec 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari will be lyrical, main programs of the festival will start today
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आगाज रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इससे पहले वे सायं 3.40 मिनट पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर पौधारोपण करने के बाद 3.50 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र गीतामय होने को तैयार है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

केयू में संगोष्ठी के बाद उप राष्ट्रपति लगभग 4.55 पर ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन, सूचना व जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और फिर महापूजन व महाआरती में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत गीता ज्ञान संस्थानम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति के आगमन से पहले पुरुषोत्तमपुरा बाग, यूनिवर्सिटी रोड, ब्रह्मसरोवर के उत्तरी गेट की तरफ से दोपहर दो बजे के बाद आमजन के लिए रोक लगाई गई है। यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिया गया है। इसके लिए बाकायदा पुलिस प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं अंबाला रेंज के आईजी सिबास कविराज, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रमों में किसी भी व्यक्ति को आई कार्ड के बिना प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी भी शामिल है। इसके अलावा 22 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन, 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद भगवद गीता का संपूर्ण पाठ, दोपहर 12 बजे थीम पार्क में 18 हजार बच्चों का गीता वैश्विक पाठ, दोपहर दो बजे गीता शोभायात्रा, सायं पांच बजे ब्रहमसरोवर पर दीपोत्सव और सायं छह बजे गीता महाआरती तथा दीपदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed