फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari was colored in the color of Shiva Bhole, echoes of Har Har Mahadev

कुरुक्षेत्र: शिव भोले के रंग में रंगी रही धर्मनगरी, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari was colored in the color of Shiva Bhole, echoes of Har Har Mahadev
कुरुक्षेत्र। महाशिवरात्रि पर्व के असर पर शनिवार को धर्मनगरी शिव भोले के रंग में रंग गई। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। शहर ही नहीं जिला भर के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है और कई मंदिरों में दूर-दूर तक श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से शिवालयों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां कई मंदिरों की ओर से प्रभात फेरी व बाबा भोले की बरात भी निकाली गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की विशेष व्यवस्था की गई। अल सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए और कुछ ही समय के बाद लाइनें लगनी लगी। हर कोई बाबा भोले के दर्शन करने के लिए तत्पर रहा तो वहीं मंदिरों में भंडारे भी सुबह से ही शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन




इन मंदिरों में रहे विशेष इंतजाम, उमड़े हजारों श्रद्धालु
शहर के स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, दुखभंजन महादेव मंदिर के अलावा पिहोवा के अरूणाय धाम में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ उमड़ी है, जहां विशेष इंतजाम भी पूजा अर्चना से लेकर वाहनों की पार्किंग तक के लिए गए थे। इन तीनों ही मंदिरों को स्वयंभू प्राचीन मंदिर कहा जाता है, जिसके चलते इन मंदिरों को लेकर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। श्रद्धालुओं में भोले बाबा की पूजा करने के लिए विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर के महंत रोशनपुरी का कहना है कि महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना का विशेष महत्व होता है। शिव भोले भक्तों की कामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री राम हनुमान रामलीला समिति ने निकाली प्रभात फेरी
लाडवा। श्री राम हनुमान रामलीला समिति की ओर से शनिवार को पांचवें दिन भी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो समिति के संरक्षक एसके गर्ग वार्ड नंबर 11 में पहुंची। यहां समिति के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ का नगर कीर्तन किया गया।


समिति के प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से लाडवा शहर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रभात फेरी बंद थी। परंतु इस बार समिति की ओर से यह कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में प्रतिदिन पांच से सात बजे तक प्रभात फेरी निकाली जा रही थी और भगवान भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया जा रहा था। उसी कड़ी में शनिवार को भी अंतिम प्रभात फेरी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई जो कि समिति के संरक्षक एस के घर के निवास पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर घनश्याम कंबोज, जोगध्यान, अमित सिंघल, हेमंत सैनी, राकेश कंबोज, सोमनाथ सोमी, जीत चौहान, नरेश गर्ग, सुरेंद्र, योगेंद्र, विक्की, रणित कंबोज, अशोक गर्ग, विशाल गर्ग, धर्मपाल आदि उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed