फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari remained immersed in the celebration of Shri Ram Lala

Kurukshetra News: श्रीराम लला के जश्न में डूबी रही धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari remained immersed in the celebration of Shri Ram Lala
कुरुक्षेत्र। दीयों की रोशनी से रोशन हुआ स​न्निहित सरोवर । संवाद
कुरुक्षेत्र। भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भले ही अयोध्या में हुआ हो, लेकिन धर्मनगरी भी इसके जश्न में डूबी रही। श्रीराम लला के विराजमान होने की खुशी में हर गली अयोध्या बनी रही तो हर मंदिर श्रीराम मंदिर बन गया। चारों ओर श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। घर हो या प्रतिष्ठान, बाजार हो या संस्थान हर तरफ श्रीराममयी माहौल बना रहा। 10 लाख से ज्यादा दीयों से धर्मनगरी सहित पूरा जिला रोशन रहा तो वहीं सन्निहित सरोवर पर ही एक लाख 11 हजार दीये जगमग रहे। दिनभर लोगों में उत्साह बना रहा। शाम होते ही जहां हर घर पर दीये जलाए गए तो वहीं जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


जिले के मंदिरों, प्रतिष्ठानों व अन्य जगहों पर 300 से ज्यादा जगहों पर अयोध्या में विराजमान हुए श्रीरामलला का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसके लिए स्क्रीन लगाई गईं। यही नहीं जिले में करीब 750 मंदिरों में दिनभर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व भंडारे किए जाते रहे। जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी लाइव प्रसारण दिखाया गया। एनआईटी में हवन यज्ञ भी होगा।
विज्ञापन








एक लाख 11 हजार दीयों से रोशन हुआ सन्निहित सरोवर
प्राण प्रतिष्ठा के चलते सन्निहित सरोवर पर दीये जलाने के लिए होड़ लगी रही। एक लाख 11 हजार दीये जलाए गए। जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राजेश मोदगिल ने बताया कि कुरुक्षेत्र की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से दुखभंजन महादेव मंदिर और सन्निहित सरोवर परिसर में श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा एक लाख 11 हजार दीपक प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर महंत बंसीपुरी, कथाव्यास करुणदास महाराज, महंत रुद्रपुरी प्योदा (कैथल) और जगज्योति दरबार बिजड़पुर के महंत राजेंद्रपुरी का सान्निध्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेक्टर 17 में भजनों पर झूमे लोग, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

श्रीराम सेवादल व अन्य संगठनों की ओर से सेक्टर-17 में श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर विशेष आयोजन किया गया। यहां न केवल बड़ी एलईडी पर अयोध्या के आयोजन को लाइव दिखाया गया। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अध्यक्ष विवेक भारद्वाज डब्बू की अगुवाई में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने जमकर समां बांधा वहीं प्रख्यात गायक लखबीर सिंह लक्खा द्वारा सुंदरकांड पाठ, बजरंग बाण किया गया। उक्त संस्थाओं की ओर से 11 हजार दीयों से सेक्टर 17 को रोशन किया गया। संस्था की ओर से दुकानदारों को दीये बांटे गए।



दर्जन भर कार्यक्रमों में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा दर्जनभर कार्यक्रमों में शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मुख्य तौर पर श्री गीता ज्ञान संस्थानम में आयोजित कार्यक्रम में रहे तो वहीं सेक्टर 17, मां भद्रकाली मंदिर सहित अन्य जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी पहुंचे। वे लोगों के साथ इस दौरान श्रीराम के भजनों पर थिरकते भी दिखे। उन्होंने कहा कि करीब 500 साल बाद आज यह दिन आया है, जिससे पूरा देश जश्न में डूबा है।



जिले में निकली शोभायात्राएं, थिरकते रहे लोग
भगवान श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिले में शोभायात्राएं निकाली गईं। जहां श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्राओं से पूरा माहौल श्रीराममयी बना रहा। वहीं जगह-जगह सुबह से शाम तक भंडारे भी आयोजित किए गए।

कुरुक्षेत्र। दीयों की रोशनी से रोशन हुआ सन्निहित सरोवर । संवाद

कुरुक्षेत्र। दीयों की रोशनी से रोशन हुआ सन्निहित सरोवर । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed