फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari is the target of thieves, neither the house nor the shop is safe

Kurukshetra News: चोरों के निशाने पर धर्मनगरी, घर न दुकान सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari is the target of thieves, neither the house nor the shop is safe
कुरुक्षेत्र। चोरो द्वारा तोड़ा दुकान का कुंडा। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। धर्मनगरी में घर, कार्यालय और दुकान चोरों के निशाने पर है। सप्ताह भर में चोरों ने जिले में दर्जनभर घटनाओं को अंजाम दिया। आलम यह है कि पकड़े जाने पर चोर हत्या की कोशिश करने से भी नहीं चूकते हैं। जिले में चोरों ने अलग-अलग जगह चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से जिलावासी भी दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में पंकज कुमार निवासी आकाश नगर ने बताया कि वह अपने मकान का ताला लगाकर अपने परिवार सहित सफीदों रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। दो दिन बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे घर आया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर दोनों कमरे का सामान बिखरा पड़ा। जांच में पाया तो चोर घर की अलमारी से करीब ढाई तोले सोने का सेट, आधा तोले का मंगलसूत्र, आधा तोला सोने की चेन, डेढ़ तोला चार जोड़ी बालियां, डेढ़ तोले सोने की पांच अंगूठी, तीन लैपटॉप और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सोनिया देवी निवासी नंद काॅलोनी ने बताया कि उसका पति संजय कुमार कनाडा में रहता है। वह अपने दो बेटों के साथ घर में रहती है। वह अपनी माता को दवा दिलाने गए तो पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला हुआ है। वह घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से करीब चार तोले सोना व चांदी और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सब्जी मंडी थानेसर में चोरों ने दो सब्जी की दुकानों को निशाना बनाया। यहां चोरों ने शटर का कुंडा तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। दुकानदार सूरजमल ने बताया कि उसकी सब्जी की दुकान है। रात को वह दुकान को ताला लगाकर गया था। सुबह आया तो शटर आधा खुला हुआ था और ताला शटर पर लगा हुआ था। चोर शटर का कुंडा तोड़कर दुकान से करीब तीन हजार रुपये नकद और सब्जी चुरा ले गए। इसी तरह चोरों ने सूरजमल की दुकान से सटी दूसरी दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। टोनी के अनुसार चोर उसकी दुकान से करीब पांच हजार रुपये नकद चुराकर भागे हैं। सूचना पर डायल-112 की टीम ने मौके का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस ने थर्ड गेट के पास भी एक सब्जी की दुकान को निशाना बनाया।


पुलिस कर रही जांच
सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्रित कराए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

कुरुक्षेत्र। चोरो द्वारा तोड़ा दुकान का कुंडा। संवाद

कुरुक्षेत्र। चोरो द्वारा तोड़ा दुकान का कुंडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed