कुरुक्षेत्र। सेक्टर दो में वेलफेयर एसोसिएशन को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सेक्टरवासियों ने धर्मपाल धनखड़ को सेक्टर का प्रधान नियुक्त किया जबकि पुष्पेंद्र शर्मा को उप प्रधान की जिम्मेदारी मिली। इस मौके पर नव नियुक्त प्रधान धर्मपाल धनखड़ ने सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह वेलफेयर के कार्यों में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे व प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। इस मौके पर ईश्वर पुजम, पवन चौधरी, सुरेश बैरागी, रमेश, धर्मदत शर्मा, रविंद्र, तुलशा सिंह, सुभाष, बनारसी मैहला, दीदार मसीह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।