{"_id":"6ad91aca4d3be80b8b07d6b5","slug":"dhanvi-stood-first-in-the-rangoli-competition-and-ayesha-took-the-top-spot-in-the-kalash-decoration-category-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163071-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रंगोली में धानवी और कलश सजावट में आयशा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रंगोली में धानवी और कलश सजावट में आयशा रहीं प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में प्रस्तुतित देती छात्राएं। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से जिला बाल भवन में बाल दिवस की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का बुधवार को शुभारंभ हुआ। राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित ये प्रतियोगिताएं 27 अक्तूबर तक चलेंगी।
जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि रंगोली के तृतीय समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की धानवी प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की लावन्या द्वितीय और ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल की युवी तृतीय रही। वहीं चतुर्थ समूह में ग्रीनफील्ड स्कूल की वंसीका प्रथम, अग्रसेन स्कूल की हंसिका द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन की संजना तृतीय रही।
थाली पूजन व कलश सजावट के तृतीय समूह में महाराणा पब्लिक स्कूल की आयशा धीमान प्रथम, बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल स्कूल की काम्या द्वितीय और सैनी पब्लिक स्कूल की दिव्या तोमर तृतीय रही। इसके अलावा कार्ड बनाना प्रतियोगिता के प्रथम समूह में अग्रसेन पब्लिक स्कूल के नवल किशोर बंसल प्रांसी ने प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 की एंजल शर्मा ने द्वितीय और धन्ना भगत पब्लिक स्कूल की यासनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कम्बोज ने किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों और कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन जिले के 38 स्कूलों के लगभग 450 बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया।