फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dhanteras will be on 29th in Tripushkar Yoga, you will get three times the benefit

Kurukshetra News: त्रिपुष्कर योग में 29 को होगी धनतेरस, मिलेगा तीन गुणा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras will be on 29th in Tripushkar Yoga, you will get three times the benefit
कुरुक्षेत्र। पंडित रामराज कौ​शिक।
कुरुक्षेत्र। त्रिपुष्कर योग में धनतेरस इस बार 29 अक्तूबर को होगी। शुभ संयोग के चलते सभी को तीन गुणा लाभ मिलेगा। इस दिन धन की देवता व माता लक्ष्मी की उपासना करने से जहां घर में सुख शांति का वास होगा तो वहीं घर में माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी। साथ ही इस दिन बाजार से सामान खरीदने पर तीन गुणा फल मिलने की उम्मीद रहेगी। हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का नाम धन और तेरस से मिलकर बना है, जिसमें धन का मतलब संपत्ति और समृद्धि है और तेरस का अर्थ हिंदू कैलेंडर की 13वीं तिथि है।
विज्ञापन


इस दिन कुबेर और लक्ष्मी माता की पूजा काफी अहम मानी जाती है। धनतेरस रोशनी, उमंग और खुशियों के पर्व दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है, जो हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। साथ ही इस दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है। सुख-समृद्धि एवं वैभव पूर्ण जीवन की कामना के लिए धनतेरस का दिन सर्वश्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन




धनतेरस पूजा का शुभ समय
ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक ने बताया कि धनतेरस की त्रियोदशी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी, जो कि 30 अक्तूबर दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी। इस दिन प्रदोष काल शाम पांच बजकर 38 मिनट से रात आठ बजकर 13 मिनट तक रहेगा। जबकि धनतेरस के लिए 29 अक्तूबर को गोधूलि काल शाम छह बजकर 31 मिनट से रात आठ बजकर 31 मिनट तक रहेगा, इसलिए धनतेरस के पूजन के लिए एक घंटा 42 मिनट का समय ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




त्रिपुष्कर योग में तीन गुणा लाभ
धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार त्रिपुष्कर योग में किया गया कार्य तीन गुना फल देता है। इस दिन आप कोई व्यापार शुरू करते हैं या कोई भी कार्य करते हैं उसका तीन गुना फल मिलता है। इस दौरान खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। घर में कोई भी नई वस्तु आती है तो उससे तीन गुणा फल मिलता है।



नई वस्तुएं खरीदना शुभ
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, गहने व रोशनी से संबंधित सामान खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करती हैं। कुछ लोग इस दिन नए वाहन, संपत्ति या अन्य महत्वपूर्ण चीजों की भी खरीदारी करते हैं। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स और नए उपकरण खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी से न कर्ज लेना चाहिए और न ही कर्ज देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed