फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dhaba owner electrocuted while lifting a fan in Pehowa

Kurukshetra News: पिहोवा में फर्राटा पंखा उठाते समय ढाबा संचालक की करंट से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner electrocuted while lifting a fan in Pehowa
पिहाेवा। मृतक देव प्रसाद। फाइल फोटो
पिहोवा। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर गुमथला गढ़ू स्थित एक ढाबे में हादसा हुआ। शनिवार देर रात फर्राटा पंखा उठाते समय करंट लगने से ढाबा संचालक देव प्रसाद की मौत हो गई। मृतक दिल्ली के जसोला निवासी थे और 57 वर्ष के थे।
विज्ञापन

देव प्रसाद करीब छह माह से अपने दोस्त राजीव रंजन के साथ साझेदारी में ढाबा चला रहे थे। वह ढाबे में बने कमरे में ही रहते थे। देव प्रसाद अपने पीछे पत्नी गीता देवी और दो बेटे राजीव कुमार व संजीव कुमार छोड़ गए हैं। आठ अगस्त की सुबह वह अपने बेटे संजीव कुमार से मिलकर शाम करीब चार बजे ढाबा लौटे थे। संजीव कुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने पिता को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब 12 बजे उन्हें ढाबे से फोन पर पिता के हादसे की जानकारी मिली।
विज्ञापन

देव प्रसाद कमरे में रखा फर्राटा पंखा उठा रहे थे। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुमथला गढ़ू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सतीश ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed