{"_id":"662d902c35653efaeb09f636","slug":"devyansh-achieved-387th-rank-in-the-country-with-99-plus-percentile-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117386-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: देव्यांश ने 99 प्लस परसेंटाइल से देशभर में हासिल किया 387वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: देव्यांश ने 99 प्लस परसेंटाइल से देशभर में हासिल किया 387वां रैंक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश्यांश कुमार।
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इसके परिणाम भी सुखद आ रहे हैं। जेईई-मेन्स के फाइनल परीक्षा परिणाम में भी गुरुकुल के छात्रों का दबदबा देखने को मिला। जेईई-मेनस में गुरुकुल के 54 छात्राओं ने सफलता हासिल कि, जिनमें से नौ छात्रों ने 99 प्लस परसेंटाइल लाकर इतिहास रचा है वहीं 45 छात्रों ने 90 प्लस परसेंटाइल हासिल किए हैं।
निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि गुरुकुल के कुल 45 छात्रों नौ छात्र ऐसे हैं जिन्होंने 99 प्लस परसेंटाइल हासिल किए है, जिनमें छात्र देव्यांश कुमार ने 99 प्लस परसेंटाइल के साथ ओबीसी कैटेगरी में देशभर में 387वां रैंक हासिल किया है और 99 प्लस परसेंटाइल हासिल करने वालों में आयुष राज, गौरव राज, रिक्की हरी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, अनुराग पराशर, मानव, आदित्य कुमार और उत्कर्ष शामिल है। इसके अलावा नौ छात्रों के 98 प्लस, 10 छात्रों के 97 प्लस तथा 17 छात्रों के 90 प्लस परसेंटाइल आए हैं।
निदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि जेईई मेन्स परीक्षा में देशभर लाखों छात्र शामिल होते हैं। जेईई मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा देते है, जिसमें सफल होने के बाद उनका इंजीनियर बनने का सपना साकार होता है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में जेईई मेन्स, एडवांस और एनडीए जैसी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने जेईई मेन्स में मिली सफलता पर गुरुकुल परिवार के योगदान की सराहना की और छात्रों को बधाई दी।