फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees took out a procession of Lord Parashuram in Mathana.

Kurukshetra News: मथाना में श्रद्धालुओं ने निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 19 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees took out a procession of Lord Parashuram in Mathana.
कुरुक्षेत्र। छोटा बाजार में लड्डू बांटते बीपीएसओ के सदस्य। संगठन
कुरुक्षेत्र। पिपली खंड के सबसे बड़े गांव मथाना में शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। परशुराम सेवा दल ने शिव मंदिर पार्क से शुरू होकर विभिन्न गलियों और मुख्य सड़क से होते हुए कम्युनिटी सेंटर तक यात्रा की। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की अगुवाई करती रही। शोभायात्रा की शुरुआत पंडित अशोक शर्मा ने मंत्रोच्चारण से कराई। इसके बाद रामायण पाठ शुरू किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिथि हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान पवन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने परशुराम का जयघोष कराते हुए कहा कि समाज को इस समय संगठित होने की जरूरत है। कहा भी गया है एकता में ही बल है। राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त होने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। मार्गदर्शन करने वाला समाज पिछड़ना नहीं चाहिए बल्कि विकास पथ पर निरंतर अग्रसर रहना ही प्रत्येक जन की प्राथमिकता हो।
विज्ञापन


सेवा दल के विक्रम शर्मा, अंकित शर्मा, अंकुश पंडित, संजीव गौड़, रिंकू शर्मा और मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को भगवान परशुराम का चित्र स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट किया। भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा, भक्त आनंदमग्न होकर झूमते रहे। सामुदायिक केंद्र सभागार में बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ करना शुरू किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, नरेंद्र वीरजी और सुखदेव काला और श्यामो देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगिरि पर्वत पर सूक्ष्म रूप में विद्यमान चिरंजीवी परशुराम : दीपेंद्र पंडित
शिव मंदिर के पुजारी आचार्य दीपेंद्र पंडित ने कहा कि भगवान विष्णु छठे अवतार परशुराम त्रेता युग में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर जन्मे थे। वह चिरंजीवी अमर योद्धा ऋषि हैं, जिन्होंने अन्यायी राजाओं का 21 बार संहार किया। परशुराम ज्ञान, तप और शक्ति के प्रतीक हैं। शिव से प्राप्त परशु अर्थात फरसे के साथ अधर्म का विनाश किया। विष्णु जी का आवेश अवतार मानकर पूजा की जाती है। अन्याय और अधर्म के विनाश के उदाहरण के रूप में उनका जीवन प्रस्तुत किया जाता है। वह महाभारत में भीष्म, द्रोणाचार्य और कर्ण के गुरु के रूप में भी जाने जाते हैं। सदैव अमर होने के कारण उन्हें महेंद्रगिरि पर्वत पर सूक्ष्म रूप में विद्यमान होने की मान्यता है।


परशुराम जयघोष कर बीपीएसओ ने बांटे लड्डू
कुरुक्षेत्र। अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में शनिवार को भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन यानी बीपीएसओ ने शहर के छोटा बाजार स्थित गर्ल्स स्कूल के बाहर लड्डूओं का प्रसाद और कोल्ड ड्रिंक बांटा। इस दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक वातावरण बनाते हुए जयघोष कर परशुराम जन्मोत्सव मनाया। युवाओं ने ढोल की थाप और भजनों पर झूमते हुए राहगीरों को शुभकामनाएं दी। जन्मोत्सव पर न्यायप्रिय जीवन से प्रेरणा लेने का उदाहरण दिया। सेवाकार्य में अंशुल पंडित, देवराज गोगी, विनय भटनागर, चिराग रहेजा, हर्षित मिश्रा, विनय शर्मा, जसपाल जस्सा, परमजीत, मलकीत, प्रांशु शर्मा और मोटू अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। छोटा बाजार में लड्डू बांटते बीपीएसओ के सदस्य। संगठन

कुरुक्षेत्र। छोटा बाजार में लड्डू बांटते बीपीएसओ के सदस्य। संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed