फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees swayed after hearing the story of Shri Krishna's birth, Kurukshetra

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed after hearing the story of Shri Krishna's birth, Kurukshetra
भागवत कथा में आरती करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवरात्र पर सेक्टर-पांच में चल रही भागवत कथा में बुधवार को गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कथावाचक अनिल शास्त्री ने भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का रसपान कराया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते रहे।
कथावाचक ने बताया कि कंस अपने रथ पर वासुदेव और देवकी के साथ जा रहे थे। तभी आकाश से घोर गर्जना होती है की कंस देवकी के गर्भ से जन्मी आठवीं संतान तेरा काल बनकर तेरा नाश करेगी। कंस ने भय के वशीभूत होकर अपनी बहन देवकी एवं वासुदेव को कारागार में डाल दिया और एक-एक कर छह संतानों का जन्म लेने के साथ ही वध कर दिया। सातवें गर्भ का संकर्षण हो गया।
विज्ञापन

उधर देवकी ने आठवां गर्भ धारण किया तभी कंस ने सैनिकों को सावधान कर दिया की मेरा काल आ रहा है। भाद्र कृष्ण अष्टमी की मध्यरात्रि में भगवान बालक के रूप में प्रकट हुए और कहा कि मुझे गोकुल नंद बाबा के यहां छोड़ आएं तथा वहां से योगमाया को साथ ले आएं। तभी वासुदेव के हाथों और पांवों की बेड़ियां खुल गईं। टोकरी में बालक को सावधानी पूर्वक रखकर यमुना नदी पार करते समय बारिश आ गई। बारिश से बचाव के लिए नागराज अपना धाम छोड़ आए और छत्ते की तरह भगवान को भीगने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यमुना भी प्रभु के दर्शन करने के लिए ऊपर उठती आ रही थी, जो वासुदेव के सिर तक आ गई। तब भगवान ने यमुना को यह कहकर शांत कर दिया की अपने ससुर के सिर पर चढ़ रही हो और टोकरी से पैर निकालकर यमुना को दर्शन दे दिए। तब वासुदेव द्वारा कृष्ण को छोड़कर और योगमाया को साथ लेकर वापस आ आते हैं। कंस ने जैसे ही योगमाया को मारना चाहा तो वह कन्या आकाश में जाकर कंस को सतर्क करती है की तेरा काल इस धरा पर जन्म ले चुका है। मुख्य यजमान कृष्ण गोपाल शर्मा एवं शिमला देवी शर्मा ने भागवत पुराण की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed