फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees returned after completing the pilgrimage to Sachkhand Shri Hazur Sahib and were welcomed with flowers.

Kurukshetra News: सचखंड श्री हजूर साहिब की तीर्थ यात्रा पूरी कर लौटे श्रद्वालु, हुआ फूलों से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees returned after completing the pilgrimage to Sachkhand Shri Hazur Sahib and were welcomed with flowers.
कुरुक्षेत्र। अपनी पत्नी के साथ  धार्मिक यात्रा से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते हुए श्र
कुरुक्षेत्र। तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की छह दिवसीय मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा संपन्न होने पर रविवार को श्रद्वालुओं को जत्था धर्मनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा, जहां उनका पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने कुरुक्षेत्र भूमि पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा से आए श्रद्वालुओं के चेहरे खिले दिखाई दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पांच मई को धार्मिक एवं तीर्थ यात्रा को रवाना किया गया था। इसमें नौ जिलों के 800 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र के दर्शन किए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु गोबिंद सिंह की तपोभूमि, पवित्र गोदावरी नदी, गुरुद्वारा हीरा घाट साहिब, मालटेकड़ी साहिब, गुरुद्वारा संगत साहिब और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुडे ऐतिहासिक स्थलों में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों के इतिहास और उनसे जुड़ी परंपराओं को भी करीब से जाना।
विज्ञापन




बॉक्स
जिंदगी भर यादगार रहेगी यात्रा
गांव सलेमपुर के रहने वाले श्रद्वालु बहादुर सिंह का कहना था कि यात्रा ऐतिहासिक और यादगार रही। पहली बार कई श्रद्धालुओं को गुरुओं की तपोभूमि और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्हें कभी उम्मीद भी नहीं थी कि जिंदगी में उन्हें ऐसा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
यात्रा कर जो सुकून मिला, बयान नहीं कर सकते : सुखचैन
चक्कू लदाना के रहने वाले श्रद्वालु सुखचैन सिंह का कहना था कि यह यात्रा उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण रही। इससे जो सुकून मिला है वे बता भी नहीं सकते। वहीं उनके साथ यात्रा पर गई धर्मपत्नी रविंद्र कौर ने कहा कि वे गुरुओं की तपोभूमि को देख धन्य हो उठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश सरकार का आभार जताया।

कुरुक्षेत्र। अपनी पत्नी के साथ  धार्मिक यात्रा से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते हुए श्र

कुरुक्षेत्र। अपनी पत्नी के साथ  धार्मिक यात्रा से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते हुए श्र

कुरुक्षेत्र। अपनी पत्नी के साथ  धार्मिक यात्रा से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते हुए श्र

कुरुक्षेत्र। अपनी पत्नी के साथ  धार्मिक यात्रा से लौटने पर रेलवे स्टेशन पर जानकारी देते हुए श्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed