फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees prayed for the welfare of all at Ram Darbar.

Kurukshetra News: राम दरबार में भक्तों ने की सर्व कल्याण की कामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for the welfare of all at Ram Darbar.
कुरुक्षेत्र। महादेव मोहल्ला ​के राधा-कृष्ण मंदिर में स्थापित राम दरबार। संवाद
कुरुक्षेत्र। महादेव मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में वीरवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में आरती-पूजन किया गया। आसपास के लोगों ने श्रद्धाभाव से राम दरबार के समक्ष नतमस्तक होकर सर्वकल्याण की कामना की। क्षेत्रवासियों ने सुव्यवस्था का परिचय देते हुए पंक्तिबद्ध होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी लगातार घंटी बजाकर वातावरण को भक्तिभाव के साथ संगीमयी भी बनाते रहे। महिलाओं और पुरुषों के अलावा बच्चे भी मर्यादा पुरुषोत्तम का आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रभु के जयकारे लगातार गुंजायमान होते रहे। भक्तों ने श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण से भी सुख-समृद्धि और सबके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के पूर्व प्रधान येशेंद्र शर्मा भी मंदिर में पहुंचे और परिवार सहित प्रभु के श्रीचरणों में शीश नवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोहल्लावासी तथा आसपास के लोग मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। महादेव मोहल्ला के राधा-कृष्ण मंदिर में स्थापित राम दरबार। संवाद

कुरुक्षेत्र। महादेव मोहल्ला के राधा-कृष्ण मंदिर में स्थापित राम दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed