फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees prayed for happiness and prosperity by offering water to Lord Bholenath

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for happiness and prosperity by offering water to Lord Bholenath
कुरुक्षेत्र। सावन की शिवरात्रि पर जिले के मंदिरों में भगवान शिव के दर्शनों के लिए कतार लगी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
इसी मौके पर अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी तथा अन्य संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने सावन की शिवरात्रि का विशेष पार्थिव शिवलिंग अभिषेक भी किया। सावन की शिवरात्रि के कारण अलग अलग परिवारों ने यजमान के तौर पर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। पुरी ने बताया कि सावन शिवरात्रि के दिन श्रद्धा पूर्वक शिव भक्तों द्वारा पार्थिव शिवलिंग अभिषेक करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के साथ कष्टों और दुखों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed