फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees immersed in devotion after listening to Bhagwat Katha, Kurukshetra

भागवत कथा सुनकर भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion after listening to Bhagwat Katha, Kurukshetra
भागवत कथा में प्रवचन करते कथावाचक रमेश पराशर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-तीन स्थित शिव मंदिर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को समापन हो गया। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद्भगवद् महापुराण की व्याख्या सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए।
कथावाचक रमेश पाराशर ने भगवान श्री कृष्णजी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंस वध, कुब्जा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्ति रस में डुबो दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। कथावाचक पराशर ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। कहा कि समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने रातभर इस संगीतमय भागवत कथा का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवचन के बाद कमेटी ने उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धीरज मलिक, श्रेष्ठा मलिक, संजय त्यागी, मीनू त्यागी, श्रवण शर्मा, सुरेश कुमार, विजय जैन, अजेश गोयल, मलकीत सैनी, उमा शर्मा, मुकेश सैनी, मंजू मक्कड़, महावीर शर्मा, कंवल गर्ग, वीके गुप्ता, मदन धीमान, अनिल सखूजा, राजेंद्र वर्मा, दर्शन धीमान, पूजा रानी, मातृ मंडल की प्रधान गुलशन, देवांशी, घृति, गुलशन, सूदन, उर्मिला शर्मा, उर्मिला वर्मा, रीटा गांधी आजि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed