फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development works worth crores have been done in villages on the lines of cities: Subhash Sudha

गांवों में शहरों की तर्ज पर करोड़ों से हुए विकास कार्य : सुभाष सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Development works worth crores have been done in villages on the lines of cities: Subhash Sudha
कुरुक्षेत्र। विकास कार्यों का ​शिलान्यास करते राज्य मंत्री सुभाष सुधा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। सरकार ने पिछले 10 सालों में गांव बारना, किरमच, कुंवार खेडी, अमीन, हथीरा, फतुहपुर, बीड अमीन और तिगरी खालसा के विकास कार्यों पर चार विभागों की तरफ से 91 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। अब इन गांवों में 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया है। इस हलका के गांवों में शहरों की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे है और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। उक्त विचार राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शनिवार को कई गांवों में विकास कार्यों के उद्घाटन के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बारना में करीब 17 करोड़, कुंवार खेड़ी में तीन करोड़, अमीन में 28 करोड़ 38 लाख , किरमच में 20 करोड़ 75 लाख, हथीरा में आठ करोड़ 22 लाख, फतुहपुर में चार करोड़ 91 लाख, बीड अमीन में चार करोड़ 96 लाख और तिगरी खालसा आंव में तीन करोड़ 90 लाख रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए है। इन गांवों में पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से विकास कार्य कराए गए है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मंदीप सिंह, सरपंच प्रियंका देवी, पूर्व सरपंच हुकम सिंह, सरपंच गौरव जैलदार, उमरी सरपंच बसंत लाल, मास्टर राजपाल, पूर्व सरपंच रामलाल, पूर्व सरपंच राजेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि वीरेंद्र, सरपंच लवप्रीत कौर, सरपंच नेहा देवी, सरपंच कर्म सिंह, पूर्व सरपंच मान सिंह, मंगल राम, सरपंच परमजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed