{"_id":"67eee8ebcbfcab6deb072f77","slug":"development-work-will-be-done-with-a-budget-of-crores-sudha-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133734-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के बजट से करवाए जाएंगे विकास कार्य : सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के बजट से करवाए जाएंगे विकास कार्य : सुधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने कई माह पहले थानेसर शहर में गलियों, नालियों, सीवरेज और पीने के पानी सहित अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 125 करोड़ का बजट जारी किया था। अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस राशि से विकास कार्य किए जाएंगे। इस शहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में तीन गुना तेज गति के साथ विकास कार्य होंगे और नवनिर्वाचित नगर परिषद की अध्यक्षा माफी ढांडा की देखरेख में सभी 32 वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह दावा किया। वे वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्षा माफी ढांडा और 32 पार्षदों की ताजपोशी के लिए आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में थानेसर शहर के विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा करीब 125 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया था। इस बजट से विकास कार्यों को पूरा करने के लिए योजना भी तैयार की गई थी। अब नवनियुक्त अध्यक्षा माफी ढांडा की देखरेख में इन विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।