फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Despite the orders of the Chief Minister, the site was not removed: Arora

मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद भी साइट नहीं हटाई गई :अरोड़ा

Sun, 24 Aug 2025 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 24 Aug 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Despite the orders of the Chief Minister, the site was not removed: Arora
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी ओर बनाए गए डंपिंग साइट का मुद्दा शनिवार को जिला सचिवालय में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में फिर उठा। शहरवासी लोगों ने कचरे के जगह-जगह लगे ढेरों को लेकर शिकायत की तो वहीं विधायक अशोक अरोड़ा ने ब्रह्मसरोवर के साथ ही बनाई गई डंपिंग साइट पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां हर रोज देश-विदेश से हजारों पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं। इससे दुनिया भर में कुरुक्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है। ऐसे पवित्र स्थान के साथ डंपिंग साइट कैसे बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष भी उठा चुके हैं। यहीं नहीं कष्ट निवारण समिति हाउस की बैठक में पहले भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है। इसके बावजूद आज तक यह साइट चलाई जा रही है। इस पर जवाब में नप ईओ राजेश कुमार ने कहा कि दूसरी जगह साइट बनाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री राजेश नागर ने आदेश दिए कि ब्रह्मसरोवर के साथ से यह साइट हटाई जाए। जल्द इसका विकल्प तलाश किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed