फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Despite the commission's letter, no action was taken, and discussions continued about removing the CMO.

Kurukshetra News: आयोग के पत्र भेजे जाने के बावजूद नहीं हाे पाई कार्रवाई, सीएमओ को हटाने की चलती रही चर्चाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Despite the commission's letter, no action was taken, and discussions continued about removing the CMO.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में नाबालिग से यौन शोषण मामले की जांच के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने तीन स्टाफ नर्सों को निलंबित करने, पीएमओ के खिलाफ कार्रवाई करने और मामले में जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। हालांकि कई दिन बीतने के बाद भी मंगलवार देर शाम तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। आयोग की ओर से स्वास्थ्य महानिदेशक को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को यह चर्चा भी तेज रही कि सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है, लेकिन डॉ. सुखबीर सिंह ने इस तरह की किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो निलंबन का और न ही पद से हटाए जाने का कोई आदेश पहुंचा है, वहीं अस्पताल की पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल भी अभी अपने पद पर कार्यरत हैं। डॉ. साराह अग्रवाल अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाली हैं, ऐसे में रिटायरमेंट से ठीक पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की चर्चाओं ने भी अस्पताल में हलचल मचा रखी है, लेकिन अभी तक उन्हें लेकर भी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, जिन तीन स्टाफ नर्सों को निलंबित करने की बात कही गई थी, उनके खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है, ऐसे में महिला आयोग के दौरे और सख्त टिप्पणियों के बाद उठे सवालों के बीच अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात या बुधवार को विभाग आयोग के पत्र पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed