फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Despite taking lessons from the second wave, the oxygen plants in CHC Pehowa and Shahabad have not yet been able to run smoothly.

दूसरी लहर से सबक लेने के बावजूद भी सीएचसी पिहोवा और शाहाबाद में अभी तक सुचारू रूप से नहीं चला पाए ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Despite taking lessons from the second wave, the oxygen plants in CHC Pehowa and Shahabad have not yet been able to run smoothly.
राष्ट्रीय कोविड सुपर मॉडल समिति ने साल 2022 की शुरुआत में कोरोना की संभावित तीसरी लहर का खतरा बताया है। नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। लेकिन दूसरी लहर से सबक लेने के बावजूद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए मजबूत ढंग से तैयार नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी तैयारियां अधूरी हैं, जो मरीजों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

लाखों रुपये की लागत से लगाए जा रहे शाहाबाद और पिहोवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑक्सीजन प्लांट अभी तक नहीं चल पाए हैं। हालांकि अरुणाय रोड पिहोवा में बनी 50 बेड की सुविधा से लैस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट पर 63 लाख खर्च भी किए गए हैं मगर सीएचसी के 50 में से मात्र 30 बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। इसके साथ ही प्री ओटी और पोस्ट ओटी में भी ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी शाहाबाद में लाखों रुपये खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट तैयार किया जा चुका है, लेकिन सैंपलिंग सहित अन्य कई तकनीकी खामियों के चलते प्लांट सुचारू रूप से चल नहीं पाया है। इस ऑक्सीजन प्लांट से सीएचसी की पुरानी बिल्डिंग के 30 और नई बिल्डिंग के 70 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। सीएचसी शाहाबाद के प्रभारी डॉ. कुलदीप का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट का 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। प्लांट में ऑक्सीजन बननी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उसकी गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के बाद इस प्लांट को सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। हालांकि जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ओमिक्रॉन पॉजिटिव के संपर्क में आए 55 लोगों की लिए सैंपल
स्वास्थ्य महकमे ने नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए गांव हरिगढ़ भोरख से 55 लोगों के सैंपल लिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उप सिविल सर्जन डॉ. ललित कल्सन ने बताया कि जिले में अभी तक 1793 लोग विदेश से कुरुक्षेत्र लौटे हैं। इनमें से दो को नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीजों को दिल्ली में ही दाखिल किया गया था।
बाक्स
फोटो नंबर: 12
जल्द सुचारू रूप से शुरू होंगे ऑक्सीजन प्लांट : डॉ. खांबरा
उप सिविल सर्जन डॉ. शैलेंद्र खांबरा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है। एलएनजेपी अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है, जबकि सीएचसी पिहोवा और शाहाबाद में छोटी-छोटी खामियों के चलते सुचारू रूप से चलाया नहीं जा सकता, लेकिन उन खामियों को जल्द दुरुस्त करके प्लांट को चलाया जाएगा।
बाक्स
फोटो नंबर: 13
हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई के निर्देश
एसडीएम पिहोवा सोनू राम ने बताया कि अरुणाय रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी पीडब्ल्यूडी की ओर से बिल्डिंग को सौंपा नहीं गया है। उन्होंने बिल्डिंग और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया था, लेकिन प्री ओटी और पोस्ट ओटी सहित सभी बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की गई थी। उन्होंने अधिकारियों को हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई कराने के निर्देश दिए थे। अभी थोड़ा काम बचा हुआ है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी द्वारा बिल्डिंग को हैंडओवर किया जाएगा। इसके पश्चात सीएचसी को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

बाक्स
19 वर्षीय युवती मिली कोरोना पॉजिटिव
उधर, बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच करने पर खटार मोहल्ला वासी 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल युवती को होम आइसोलेट कर दिया है। कुरुक्षेत्र में अब कोरोना वायरस के तीन एक्टिव केस हो चुके हैं। इनमें से दो मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 6,09,271 में से 5,84,025 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बुधवार को भी 1944 आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के सैंपलों की जांच की गई। जांच में खटार मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय एक युवती की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक 22,163 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21,803 मरीज ठीक हो चुके हैं और 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि आज जिलेभर में 153 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed