{"_id":"69e92b24a248f3a5d0011a64","slug":"despite-free-passes-passengers-tickets-were-cancelled-in-private-buses-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-153704-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निजी बसों में फ्री पास के बाद भी काटीं सवारियों की टिकटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निजी बसों में फ्री पास के बाद भी काटीं सवारियों की टिकटें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली चौक से गुजरती निजी बस। संवाद
- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। परिवहन आयुक्त के फ्री पास संबंधी आदेश को अगले दिन बुधवार को निजी बस संचालकों ने नहीं माना। निर्देश के बावजूद यात्रियों की टिकटें काटी गईं। थानेसर सहित शहर के अन्य हिस्सों, उप मंडल और कस्बों में विभिन्न स्थानों पर चलती निजी परमिट धारी संचालकों की ओर से आनाकानी किए जाने की सूचनाएं सामने आईं। निजी बस संचालकों ने भी पत्र न मिलने का हवाला देकर लगभग आधा दिन यात्रियों से टिकट के दाम वसूले।
पुराने बस अड्डे पर पहुंचे कुछ यात्रियों ने पास होने और वरिष्ठ नागरिकता के बावजूद निजी बसों में टिकटें काटे जाने की परेशानी बताई। पिहोवा से पुराने अड्डे पर आई जसविंदर कौर ने कहा कि वह प्राइवेट बस से कुरुक्षेत्र आ रही थी। इस बीच उसका पास के बावजूद टिकट काट दिया गया। वहीं अन्य महिला सिंदर ने भी इस बात का समर्थन किया कि पास वाले और अन्य वरिष्ठ नागरिकों के भी टिकट काटे जा रहे हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे पर भी टिकटें काटने की चर्चा रही। कुछ सवारियों ने निजी बसों में पास मान्य होने के संबंध में आसपास के कर्मचारियों से भी जानकारी मांगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के अंतर्गत परिवहन आयुक्त ने 21 अप्रैल को स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के तहत निजी बस संचालकों को रोडवेज की तर्ज पर सभी पास धारियों को सुविधा प्रदान करने का आदेश जारी किया था।
आदेश नहीं मिले, पर छात्राओं को दी छूट : संचालक
निजी बस संचालक विक्की व पूर्व गोयल ने माना कि फ्री पास के परिवहन आयुक्त के आदेश उन तक नहीं पहुंचे थे लेकिन जानकारी जरूर मिली थी। इसको देखते हुए छात्राओं को बस का लाभ दिया गया लेकिन अन्य सवारियों के टिकट दोपहर तक काटे गए। इसके बाद उन्होंने सरकार के आदेश और स्कीम के तहत पास वालों की टिकटें नहीं काटी। उनकी निजी बस इस्माईलाबाद, झांसा, ठोल रूट पर चलती है।
विज्ञापन
आदेशों के अनुसार सुविधा देनी चाहिए : पांचाल
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के कुरुक्षेत्र डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार पास धारियों, छूट प्राप्त लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा देनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता तो यह परिवहन आयुक्त के आदेशों का सरासर उल्लंघन है। रोडवेज बसों की तरह स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के तहत यह सुविधा सभी लाभार्थियों को मिलनी चाहिए। निजी बस संचालकों को जनता की भलाई के लिए आदेश मानने चाहिए। फिर भी यदि किसी को निजी बस में पास के संबंध में कोई परेशानी आती है तो आरटीओ से मिलें या डायल-112 से संपर्क साधें।
सख्त कार्रवाई की जाएगी : अमन
आरटीओ अमन कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है कि निजी बस संचालकों की ओर से पास होल्डर्स के टिकट काटे जा रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। परिवहन आयुक्त के आदेश का पालन होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो शिकायत मिलते ही नियमानुसार निजी बस संचालकों पर विभाग की ओर से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।