फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deserted NIT campus, hostels too are deserted.

Kurukshetra News: सुनसान एनआईटी परिसर, हॉस्टलों में भी पसरा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Deserted NIT campus, hostels too are deserted.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी परिसर में छात्र-छात्राओं की इंतजार में मार्केट के पास खड़े ऑटो। संवाद 
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के परिसर में पिछले तीन दिन से पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी छात्र-छात्राओं के जाने के बाद हॉस्टल भी खाली हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन हालात का असर संस्थान से जुड़े हर कर्मचारी से लेकर अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ा है। ऑटो वालों के रोजगार भी प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को भी संस्थान परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। हॉस्टलाें में भी करीब 100 छात्र-छात्राएं ही रह गए हैं, जो शाम तक घर निकलने की तैयारी में लगे रहे।
विज्ञापन

हॉस्टलों के कमरों पर ताले लटके हैं और मेस व कैंटीन की कुर्सियां भी खाली पड़ी दिखाई देने लगी हैं। हालांकि संस्थान में 4 मई तक छुट्टियां खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं को नया माहौल देने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक बोले- नहीं रहने दी जाएगी कोई कसर
संस्थान के निदेशक का कार्यभार संभाल रहे प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि पहले वर्तमान हालात से निपटने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके साथ छुट्टियां खत्म होने के बाद पहले से बेहतर माहौल छात्र-छात्राओं को मिले। इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए खेल के साथ-साथ सांस्कृतिक व अन्य गतिविधयां बढ़ाए जाने, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने व छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनके मनोबल को बढ़ाने की योजनाओं का खाका खींचा जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। एनआईटी परिसर में छात्र-छात्राओं की इंतजार में मार्केट के पास खड़े ऑटो। संवाद 

कुरुक्षेत्र। एनआईटी परिसर में छात्र-छात्राओं की इंतजार में मार्केट के पास खड़े ऑटो। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed